Breakingउत्तराखंडक्राइम

उत्तरकाशी में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 535 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार; अफीम की अवैध खेती के दो मामलों में वांछित दो आरोपी भी दबोचे

Police crack down on the illegal drug trade in Uttarkashi; two youths arrested with 535 grams of charas (cannabis resin). Additionally, two suspects—wanted in connection with two separate cases of illegal opium cultivation—have also been apprehended.

 

*नशे के अवैध कारोबार पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार*

*मोरी पुलिस की कार्रवाई में 535 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, अफीम की अवैध खेती के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त भी गिरफ्तार।*

*त्योहारी सीजन के दौरान पुलिस मुस्तैद।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री चंचल शर्मा* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत* के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर 2026 की शाम को चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई की गई।

*मोरी-पुरोला रोड पर पेटियांना जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी संख्या UK 16F 1068 (होंडा डियो) से अवैध चरस का परिवहन कर रहे दो युवकों, पंकज कुमार एवं अभिषेक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 535 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।* पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर *धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*
1. पंकज कुमार (20 वर्ष) पुत्र नीरज कुमार, निवासी ग्राम लखनवाला, थाना सहसपुर, देहरादून।
2. अभिषेक (25 वर्ष) पुत्र मामचन्द, निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून।

*बरामदगी-* 535 ग्राम चरस(कीमत करीब 1 लाख 7 हजार)

वहीं थाना मोरी पर माह मई 2026 में अवैध अफीम की खेती के संबंध में पंजीकृत दो अभियोगों में प्रकाश मे आये/वांछित चल रहे दो अभियुक्तों पालेश्वर(46 वर्ष) एवं रत्ना(53 वर्ष) को भी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*पुलिस टीम(I)-*
1- श्री दीपक रावत, थानाध्यक्ष मोरी।
2- कानि. अजय रमोला।
3- कानि. बिशन।
4- कानि. कवीन्द्र राणा।

*पुलिस टीम(II)-*
1- श्री दीपक कठैत, थानाध्यक्ष पुरोला
2- मुख्य आरक्षी अब्बल सिंह।

*वर्ष 2026 में उत्तरकाशी पुलिस की NDPS के विरुद्ध कार्रवाई।*
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक *NDPS Act के 28 मामलों में 37 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹53.70 लाख मूल्य की 9.5 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त 4 नशा तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गयी है*

उत्तरकाशी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान में पुलिस का सहयोग करें। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध जनभागीदारी ही सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button