उत्तराखंडस्पोर्ट्स

खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026 के अंतर्गत NIM उत्तरकाशी में आयोजित राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता का हुआ समापन

The state-level speed climbing competition, held at NIM Uttarkashi as part of the 'Khel Mahakumbh – Chief Minister’s Championship Trophy 2026', has concluded.

खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2026 के अंतर्गत नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), उत्तरकाशी में आयोजित राज्य स्तरीय स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ।
अंडर-14 बालक वर्ग की स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में उत्तरकाशी का दबदबा रहा; अरमान ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय तथा कृष्णा उनियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में भी उत्तरकाशी का ही दबदबा रहा, जिसमें दिव्यांशी ने प्रथम, अनन्या ने द्वितीय तथा सानिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस बालिका वर्ग में सभी विजेता उत्तरकाशी के रहे।
अंडर-19 बालक वर्ग की स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल के साहिल गुसांईं ने बाजी मारी, जबकि उत्तरकाशी के अनमोल गुसांईं दूसरे तथा उत्तरकाशी के ही यश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर उत्तरकाशी की प्रतिभागियों का ही कब्जा रहा, जिनमें क्रमशः अन्वेषा ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय एवं रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
20–25 महिला ओपन स्पीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में पौड़ी की निक्की ने प्रथम, उत्तरकाशी की ज्योति ने द्वितीय तथा उत्तरकाशी की पायल रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दूसरी ओर, अंडर-14 बालक वर्ग की लीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में राहुल, साहिल और प्रांजल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया; ये तीनों प्रतिभागी उत्तरकाशी के हैं। बालिका वर्ग की लीड क्लाइंबिंग में ऐश्वर्या ने प्रथम, तनीषा ने द्वितीय तथा स्वाति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये तीनों प्रतिभागी भी उत्तरकाशी की हैं।
अंडर-19 स्पीड क्लाइंबिंग में अमन, अभिनव नेगी और दिव्यांशु ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में उत्तरकाशी की प्रतिभागी आरती, किरण एवं ऐश्वर्या ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 20–25 महिला ओपन लीड क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में पौड़ी की सोनम तथा रानी ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) के अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मैं उन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने आज इस दीवार पर अपनी गति, शक्ति और मानसिक दृढ़ता का अद्भुत प्रदर्शन किया।” उन्होंने आगे कहा कि स्पीड क्लाइंबिंग केवल शारीरिक ताकत का खेल नहीं है, बल्कि यह पलक झपकते ही सही निर्णय लेने और खुद को चुनौती देने की एक कला है। आपकी यह जीत आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और कभी न हार मानने वाले जज़्बे का परिणाम है।
इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदर्श पंत, संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, लोकेंद्र नेगी, व्यायाम प्रशिक्षक सचिन रावत, शिवराज पंवार, सौरभ रौतेला, अभिषेक महता, यश शर्मा, हीरा लाल, सना पालिवाल, सूर्य रावत तथा अंशुल गालटा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button