Breakingउत्तराखंड

राज्यसभा के लिए बीजेपी का चौंकाने वाला दांव, दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

BJP's surprise move for Rajya Sabha: Dinesh Arya files nomination.

राज्यसभा के लिए बीजेपी का चौंकाने वाला दांव, दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में सभी को चौंका दिया। पार्टी ने दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद दिनेश आर्य ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश के मंत्रियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

दिनेश आर्य नैनीताल जिले के भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय दिनेश आर्य को राज्यसभा भेजने के फैसले को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के एक महत्वपूर्ण राजनीतिक निर्णय के तौर पर देखा जा रहा है।

नामांकन के बाद दिनेश आर्य ने केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए आभार व्यक्त करते हैं।

वहीं हल्द्वानी के शुद्धिकरण मामले को लेकर दिनेश आर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धरातल पर अपनी जमीन पूरी तरह खो चुकी है। इसी वजह से कांग्रेस शुद्धिकरण के मुद्दे को लेकर विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रही है।

दिनेश आर्य के नामांकन के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने पार्टी की एकजुटता का संदेश भी दिया। राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर उनके नाम की घोषणा के बाद अब प्रदेश की सियासत में इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button