उत्तराखंड

आवश्यक सूचना – नेपाल में आई आपदा के संबंध में जनपद उत्तरकाशी के समस्त नागरिकों से प्रशासन की अपील, पढ़े पूरी खबर

Important Notice – Administration's appeal to all citizens of Uttarkashi district regarding the disaster in Nepal; read the full report.

🚨 आवश्यक सूचना – नेपाल में आई आपदा के संबंध में 🚨

जनपद उत्तरकाशी के समस्त नागरिकों से अपील है कि यदि आपके परिचित, रिश्तेदार अथवा परिवार का कोई सदस्य उत्तरकाशी से कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु नेपाल गया था तथा वर्तमान में उससे आपका संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो कृपया संबंधित व्यक्ति की जानकारी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC), उत्तरकाशी को उपलब्ध कराएं।

कृपया निम्न जानकारी उपलब्ध कराएं:

🔹 नाम (Given Name):
🔹 उपनाम (Last Name):
🔹 जन्म तिथि (Date of Birth):
🔹 पासपोर्ट नंबर (Passport No.):
🔹 लिंग (Sex):
🔹 भारत में पता (India Address):

📌 महत्वपूर्ण:
यदि आपके संज्ञान में ऐसा कोई व्यक्ति है जो कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु नेपाल गया था और वर्तमान में उससे संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है, तो उसकी उपरोक्त जानकारी यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यक सहायता एवं संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा सके।

📞 संपर्क हेतु:
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC), उत्तरकाशी
☎️ 01374-222722
📱 7500337269

कृपया इस सूचना को जनपद उत्तरकाशी के अधिक से अधिक नागरिकों तक साझा करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button