स्मार्ट मीटर का उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन ने किया विरोध, EE, upcl से की मुलाकात
Uttarkashi Hotel Association opposes smart meters; meets UPCL Executive Engineer.

स्मार्ट मीटर के विरोध में होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी
होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी ने होटलों और प्रतिष्ठानों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध किया है। इस संबंध में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटुडॉ सहित पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), उत्तरकाशी को पत्र सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
होटल व्यवसायियों का कहना है कि जिन प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उनमें बिजली की रीडिंग अपेक्षाकृत अधिक आ रही है और टैरिफ भी अधिक लगाया जा रहा है। इससे होटल व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है।
होटल एसोसिएशन ने इस मामले में तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, कोई भी होटल व्यवसायी अपने होटल अथवा प्रतिष्ठान में स्मार्ट मीटर नहीं लगाएगा।
होटल एसोसिएशन ने विद्युत विभाग से स्मार्ट मीटर की रीडिंग और टैरिफ संबंधी शिकायतों की जांच कर व्यवसायियों को राहत देने की मांग की है।
होटल व्यवसायियों के हित में होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी का यह सामूहिक निर्णय।



