उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत ढुईक में हुआ भव्य शिविर का आयोजन

A grand camp was organised in Nyay Panchayat Dhuik under the campaign 'Government of the people, doorstep of the people'.

 

*’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत ढुईक में हुआ भव्य शिविर का आयोजन*

*अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, जनभागिता और सुशासन से हो रहा सीधा संवाद*

*जनता के द्वार पहुँच रही सरकार, मौके पर मिल रहा योजनाओं का लाभ*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत ढुईक के हाई स्कूल ढुईक में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में श्याम डोभाल प्रभारी टिहरी लोकसभा जन जन की सरकार जन जन के द्वार, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेनू सैनी की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।

शिविर में कुल 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
प्रमुख शिकायते राजमार्ग के कटान से संबंधित रही जिसमें ग्रामीणों द्वारा प्रतिकर की समस्या को भी रखा तथा गांव में विद्युत की झूलती तारों से संबंधित शिकायतों पर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
न्याय पंचायत ढुईक में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 05 जाति और स्थाई प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लोगो को विभागीय योजनाओं सहित 05 लोगों बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए, पंचायतीराज विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए परिवार रजिस्टर नकल, जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए। कृषि विभाग द्वारा 20 लोगो को छोटे कृषि उपकरण, खाद वितरण कर योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा उद्यान विभाग द्वारा 20 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगो को लाभान्वित किया। सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर लोगों को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 15 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालन, डेयरी विभाग द्वारा 25 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी और कार्य प्रमाण पत्र प्रारूप की जानकारी प्रदान की।

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। “सरकार खुद हमारे द्वार आई है,” यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर श्याम डोभाल प्रभारी टिहरी लोकसभा जन जन की सरकार जन जन के द्वार, त्रिपन सिंह, शीतल गौड़, विजय राणा, मीनाक्षी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी,तहसीलदार रेनू सैनी, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी हिमांशु उप्रेती सहित सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button