Uncategorizedउत्तराखंडधार्मिकपर्यटन

यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि व समय हुआ तय, पढ़े पूरी खबर

The date and time for opening the doors of Yamunotri has been decided, read the full news

 

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई है। मां यमुना अवतरित दिवस पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में तय किया गया।

इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे। जानकारी देते हुए मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button