भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राणा ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के महा जनसम्पर्क अभियान से लोग जुड़ रहे हैं व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समर्थन जनता द्वारा किया जा रहा है। उससे यह सुनिश्चित हो गया है कि 2024 में नरेंद्र मोदी एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने आज यहां नगर पालिका के वार्ड नंबर एक में महा जनसम्पर्क अभियान के तहत विशिष्ट परिवार, विशिष्ट व्यक्ति सम्पर्क कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण की जिन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है उनसे समाज का हर ब्यक्ति लाभान्वित हो रहा है, तथा भाजपा का सबका साथ-सबका विकास का नारा सार्थक हो रहा है। राणा ने कहा कि विपक्ष के दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर जनता को बरगलाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं, लेकिन जनता भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में यह भलीभांति समझ चुकी हैं की देश की बागडोर सुरक्षा व सर्वांगीण विकास के लिए मोदी के हाथों में सुरक्षित है।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने बड़कोट मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका के विभिन वार्डो में विशिष्ट परिवार, विशिष्ट ब्यक्ति जनसम्पर्क के तहत डॉ जयदेव राणा, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सरत सिंह रावत, शिक्षक राजेंद्र सिंह असवाल, जनक राणा, महिपाल सिंह असवाल, पूर्ण सिंह राणा, जबर सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह, लोक गायक सुंदर प्रेमी सहित दर्जनों विशिष्टजनों से सम्पर्क कर मोदी के लिए समर्थन माँगा। उन्होंने 9090902024 पर गर लोगों से सम्पर्क कर मिस्ड कॉल करने की अपील की। राष्ट्रव्यापी महा के जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क से समर्थन मार कार्यक्रम में बड़कोट मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रोंटा, मंडल उपाध्यक्ष रेखा राणा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नागेंद्र गुलेरिया, शांति ओर बेलवाल, मंडल महामंत्री प्रवीन सिंह रावत, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान, कबीन चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।