उत्तराखंड

मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा

Announcement of Mandal Executive Officers

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा के अनुमोदन के बाद बड़कोट मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी रौंटा ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा के निर्देशानुसार मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों की घोषणा की गई है, जिसमें मंडल उपाध्यक्ष विशाल जयाडा, श्रीमती रेखा राणा, संजय अग्रवाल, जय सिंह चौहान को बनाया गया है जबकि महामंत्री प्रवीण रावत व अमित रावत तथा मंत्री श्रीमती जयमाला चौहान, विकास रावत, बर्फियां टम्टा, भगवती प्रसाद, सुरेश सैनी व कोषाध्यक्ष सुरेश नौटियाल को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा व मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी ने भाजपा बड़कोट मंडल के सभी पदाधिकारियों से आशा की है कि वह पार्टी नेतृत्व की रीति नीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button