Breakingउत्तराखंड

तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, महिला ने दरांती से बचाई अपनी जान

Leopard attacked an elderly woman, the woman saved her life with a sickle

तेंदुए ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, महिला ने दरांती से बचाई अपनी जान

घटना नौगांव ब्लॉक के मनडगाँव की है जहाँ एक बुजुर्ग महिला अपने पशुओं के साथ घास काटने गई थी। घास काटते समय महिला पर तेंदुए हमलाकर लहूलुहान कर दिया।

श्रीमती मीमा देवी पत्नी स्व श्री पीतांबर दत्त, ग्राम मनडगांव, नौगांव रेंज, अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत अपने पालतू पशुओं के लिए घास काटने गई थी की अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। जिससे महिला के शरीर पर 4-5 जगह पंजों के निशान मार दिए। बुजुर्ग महिला ने अपनी दरांती से तेंदुए पर हमला कर अपनी जान बचाई। महिला को लहूलुहान हालत में स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button