उत्तराखंडधार्मिकपर्यटन

कैबिनेट मंत्री पहुँची यमुनोत्री धाम, देश एवं प्रदेश वासियो की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना

Cabinet minister reached Yamunotri Dham, wishes for the happiness, prosperity and prosperity of the people of the country and the state

उत्तराखंड प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या यमुनोत्री धाम पहुंची। मंत्री रेखा आर्या ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के लिए पैदल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने रास्ते में श्रद्धालुओं के साथ वार्ता भी की और उनका हालचाल जाना। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा में उनके अनुभवों को भी सुना। इस दौरान यात्रियों ने चारधाम यात्रा में सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया। करीब 5 किलामीटर की पैदल यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कई श्रद्धालुओं की फलाहार देकर भी मदद की। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने मां यमुना जी की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

साथ ही उन्होंने माँ यमुना से देश एवं प्रदेश वासियो की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश -विदेश में देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है। जहां इस वक्त चारधाम यात्रा चल रही है, ऐसे में सरकार ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसकी समुचित व्यवस्था की है।

रेखा आर्या कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रौंटा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, श्याम डोभाल, कपिल रावत, परशुराम जगुड़ी, जयप्रकाश रावत, अमित रावत, विनोद राणा, परवीन रावत, रमेश रावत, संदीप राणा, रेखा राणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button