उत्तराखंडक्राइम

एक किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

A smuggler arrested with one kg 82 grams of illegal opium

अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की बडी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी Drugs Free Devbhoomi -2025 मिशन को बखूबी अंजाम तक पहुंचा रहे हैं, जनपद में नशे को जड़ से खत्म करने के लिये नशामुक्त उत्तरकाशी का संकल्प लेकर वह नशे के सौदागरों को लगातार सलाखों के पीछे पहुंचा रहे हैं, युवा पीढ़ी को नशे के जंजाल में धकेलकर उनके भविष्य से खिलवाड करने वाले नशे के सौदागरों पर उनके कडी कार्रवाईयां की जा रही हैं। उनके द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उन्हें चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रखें हैं, अवैध नशे के सौदागरों की धपक्कड़ हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बडकोट,  सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला, अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस द्वारा जाल बुनते हुये कल रात्रि में बर्नीगाड, जरडा खड्ड के पास से अरविन्द सिंह नामक तस्कर को 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act 8/17 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुछताछ में अभियुक्त अरविन्द द्वारा बताया गया कि अफीम को वह आसपास के गांव से खरीद कर लाया है, जिसको वह मोरी क्षेत्र मे अच्छे दामों पर बेचना चाह रहा था। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
अरविन्द सिंह पुत्र जयवीर सिंह निवासी फुवाण गांव, बडकोट, उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष।

बरामद माल- 1 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष पुरोला, अशोक कुमार
2- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पंवार
3- हे0कानि0 अव्बल सिंह
4- हे0कानि0 गजेन्द्र सिंह
5- हे0कानि0 प्रवीन परमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button