उत्तराखंड

जिलाधिकारी के द्वारा तहसील कार्यालय मोरी,थाना मोरी और विकासखण्ड मुख्यालय का किया निरीक्षण

The District Magistrate inspected the Tehsil office Mori, Police Station Mori and the development block headquarters.

 

*जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण का क्रम जारी, तहसील कार्यालय मोरी,थाना मोरी और विकासखण्ड मुख्यालय का किया निरीक्षण*

*जिलाधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश की कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन और योजनाओं से न रहे वंचित*

*जिलाधिकारी ने दोहराया ई–ऑफिस का उपयोग सभी कार्यालयों में हो शत–प्रतिशत संचालन*

तहसील कार्यलय मोरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विभिन्न कक्षों, अभिलेखागार, मीटिंग हॉल का अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई–ऑफ़िस का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अभिलेखों का रख–रखाव सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। मोरी तहसील भवन की छत स्थिति के लिए जिलाधिकारी ने मरम्मत और सफेदी कराने कराने के साथ साथ बाउंड्री वॉल, फैंसिंग और गेट के लिए प्रस्ताव तैयार करने निर्देश दिये।
इस दौरान स्थानीय महिला श्रीमती सरोज द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नैटवाड़ बाजार में एक महिला द्वारा अपनी भूमि के अतिक्रमण होने की शिकायत की जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आकांक्षी विकासखण्ड मोरी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों का रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था तथा स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विकासखण्ड मुख्यालय और क्षेत्र कार्मिकों की उपस्थिति जानी। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन सत्यापन प्रक्रिया के लिये नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए और स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन और योजनाओं से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने मोरी आकांक्षी ब्लॉक होने से संचालित विकास योजनाओं की भी समीक्षा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं कृषि क्षेत्रों में प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मोरी थाने का स्थलीय निरीक्षण कर थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई में संवेदनशीलता, पीड़ितों के साथ सम्मानजनक व्यवहार, शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने थाना परिसर भूमि की एनओसी पर संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाने में महिला कार्मिकों की मांग से अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर तैनाती करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सरदार सिंह, खंड विकास अधिकारी शशिभूषण बिंजोला, उप निरीक्षक भगत राम नौटियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button