PCS प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को लेकर SP द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Regarding the PCS Preliminary Examination-2026, the Superintendent of Police (SP) should inspect various examination centers to review the testing and security arrangements.

*PCS प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट।*
*SP उत्तरकाशी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*
आज दिनांक 29 नवम्बर 2026 को *राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2026* को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद एवं सतर्क है। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद मुख्यालय स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर परीक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
🔹 सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की HHMD (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) के माध्यम से सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की जा रही है।
🔹 जनपद की LIU एवं SOG टीमें सक्रिय रहकर परीक्षा संदिग्ध व्यक्ति एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए हुए हैं।
🔹 परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस एवं अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने हेतु सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है।
🔹 परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों एवं अन्य निगरानी उपकरणों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
🔹 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक, झूठी खबरें एवं अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस द्वारा सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान *अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, SDM भटवाड़ी सुश्री शॉलिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जगदिश पंत, निरीक्षक LIU श्री विकास नौटियाल, SHO कोतवाली श्री दीपक नौटियाल* सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



