उत्तराखंडजागरूकता

दोपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य, उत्तरकाशी पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Helmets are mandatory for both riders on two-wheelers; Uttarkashi Police raises awareness about road safety.

दोपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट अनिवार्य, उत्तरकाशी पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस ने आमजन से दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

उत्तरकाशी पुलिस ने जागरूकता संदेश जारी करते हुए कहा है कि दोपहिया वाहन पर सफर करने वाले चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति, दोनों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। अक्सर लोग वाहन चलाते समय तो हेलमेट पहनते हैं, लेकिन पीछे बैठने वाला व्यक्ति हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करता। यह लापरवाही दुर्घटना के दौरान गंभीर चोट का कारण बन सकती है।

पुलिस ने अपील की है कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय दोनों सवारियां हमेशा हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि अनमोल जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उत्तरकाशी पुलिस का संदेश है कि सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा को अपनी आदत बनाएं। स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button