Breakingउत्तराखंडदुर्धटना

धरासू-रुणवासा के बीच खाई में गिरी कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत; अन्य की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

Car falls into a gorge between Dharasu and Runwasa; one dead in the accident, rescue operation underway to locate others.

धरासू-रुणवासा के बीच खाई में गिरी कार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत; अन्य की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तरकाशी। धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना धरासू का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जबकि एसडीआरएफ पोस्ट चिन्यालीसौड़ की टीम भी रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

थाना धरासू से प्राप्त सूचना के अनुसार, रेस्क्यू अभियान के दौरान कार में एक व्यक्ति मिला, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ एवं पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव को खाई से निकालकर रोड हेड तक लाया जा रहा है। इसके बाद शव को पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भेजा जाएगा।

वहीं, दुर्घटनाग्रस्त कार में किसी अन्य व्यक्ति के होने की आशंका के मद्देनजर एसडीआरएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल पर सघन खोजबीन एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के पूर्ण होने तक टीमों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button