राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गोष्ठी आयोजित, ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर हुई चर्चा
Seminar held on National Press Day; discussion focused on the theme, ‘Journalism: Sensationalism or Responsibility’
*राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गोष्ठी आयोजित, ‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’ विषय पर हुई चर्चा*
*भ्रामक सूचनाओं के दौर में तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्ष पत्रकारिता बनाए रखना जरूरी*
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, उत्तरकाशी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम *‘पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी’* पर आयोजित गोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया की विश्वसनीयता और पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी पर चर्चा की गई। जनपद मुख्यालय से बाहर के पत्रकार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी में जुड़े और अपने विचार साझा किए।
गोष्ठी में इस वर्ष की थीम पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समय के साथ पत्रकारिता के तौर-तरीकों में बदलाव आया है, लेकिन सत्य, निष्पक्षता और जनहित आज भी पत्रकारिता के मूल सिद्धांत हैं। उन्होंने पीत पत्रकारिता और सनसनीखेज खबरों के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि किसी भी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले जिम्मेदारी से तथ्यों की पूरी तरह पुष्टि करें।
इस अवसर पर जनपद मुख्यालय के पत्रकार उपस्थित रहे तथा मुख्यालय से बाहर के पत्रकार वीसी के माध्यम से शामिल रहे।



