
*यात्री पंजीकरण केन्द्र दोबाटा में तीर्थयात्रियों, स्थानीय लोगों एवं टैक्सी चालको को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक।*
*राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
*यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दोबाटा यात्री पंजीकरण केन्द्र पर कोतवाली बड़कोट पुलिस* की टीम द्वारा तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीम द्वारा लोगों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, वॉइस क्लोनिंग, AI के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी, ऑनलाइन गेमिंग, फर्जी कॉल एवं मैसेज, लॉटरी/इनाम जीतने के झांसे, ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी तथा फर्जी एवं लुभावने ऑनलाइन ऑफर से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा जागरूकता पम्पलेट वितरित करते हुए आमजन को सचेत किया गया कि किसी भी *अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, PIN, CVV, बैंक खाता संबंधी जानकारी अथवा अन्य कोई गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान QR कोड स्कैन करने तथा अविश्वसनीय वेबसाइट/मोबाइल ऐप का उपयोग करने से बचें। साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराने अथवा ठगों के दबाव में आने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने एवं आवश्यकतानुसार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत* करने की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा *बच्चों से संबंधित संवेदनशील एवं आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री* के संबंध में भी जागरूक करते हुए ऐसी सामग्री को न देखने, संग्रहण न करने, अपलोड अथवा किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करने की स्पष्ट हिदायत दी गई तथा बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति अभिभावकों को भी सतर्क रहने का संदेश दिया गया।


