उत्तराखंड

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ आयोजित हुआ भव्य तीज उत्सव

A grand Teej celebration was held at the Police Lines with great enthusiasm and fanfare.

 

*हरियाली तीज में गूंजा नारी सम्मान, संस्कृति और सशक्तिकरण का संदेश, नारी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की दिखी शानदार झलक।*

*पुलिस लाइन उत्तरकाशी में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ आयोजित हुआ भव्य तीज उत्सव*

हरियाली तीज के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में नारी सम्मान, सशक्तिकरण एवं लोक संस्कृति के संरक्षण को समर्पित भव्य *हरियाली ‘तीज उत्सव’* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तरकाशी पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस परिवार की महिलाएं एवं बालिकाओं सहित न्याय विभाग, प्रशासन, अभियोजन, अधिवक्ता वर्ग एवं विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम देखने को मिला।

🔹 कार्यक्रम का शुभारंभ *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के साथ उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण श्रीमती जयश्री राणा, सिविल जज, श्रीमती करिश्मा डंगवाल, सिविल जज, श्रीमती मुक्ता मिश्रा, अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी, सुश्री शालिनी नेगी, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी, श्रीमती तनु वर्मा पत्नी श्री सचिन कुमार (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तरकाशी), श्रीमती पूनम, ADGC, श्रीमती अर्चना, APO, श्रीमती राजकुमारी रमोला, अधिवक्ता/सदस्य ऐच्छिक ब्यूरो समिति, डॉ. अनामिका सोनी, प्रवक्ता पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, श्रीमती नीतू राज, प्रवक्ता पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, श्रीमती समीक्षा सूरी, योगाचार्य, श्रीमती रजनी राजपूत, गढ़वाली गायिका आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।* इसके पश्चात तीज क्वीन, विशेष प्रतिभा एवं मेहंदी प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागी महिलाएं पारंपरिक भारतीय परिधान में कार्यक्रम में शामिल हुईं और अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।

🔹 हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

*तीज क्वीन प्रतियोगिता-*
▪️ श्रीमती प्रीति राणा- प्रथम
▪️ उपनिरीक्षक निर्मल भट्ट- द्वितीय
▪️ महिला आरक्षी सीमा चौहान- तृतीय स्थान

*विशेष प्रतिभा प्रतियोगिता-*
▪️ श्रीमती वंदना शर्मा- प्रथम
▪️ श्रीमती समीक्षा सूरी- द्वितीय
▪️ महिला फायरमैन किरन- तृतीय स्थान

*मेहंदी प्रतियोगिता-*
▪️ महिला फायरमैन शीतल- प्रथम
▪️ कु. प्रियंका चमोली- द्वितीय
▪️ श्रीमती अंजना- तृतीय

🔹 प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथिगणों द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रतिभा एवं हुनर को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्रीमती प्रियंका, कु. रिवाली तोमर, कु. आरुषी, कु. आराध्या एवं श्रीमती दीपिका मैठानी को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

🔹 कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक नृत्य एवं लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों एवं नृत्य का आनंद लिया तथा तीज के झूले पर झूलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन का वातावरण उत्साह, उमंग और उल्लास से सराबोर रहा।

🔹 *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, पुलिस कर्मियों, महिलाओं एवं बालिकाओं को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं गयी तथा कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति के प्रति प्रेम और नारी शक्ति के सम्मान का उत्सव है। इसका धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व हमारी परंपराओं और विरासत को और समृद्ध बनाता है।” ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं हुनर को मंच प्रदान करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द, आत्मविश्वास एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं। उत्तरकाशी पुलिस भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करती रहेगी।

कार्यक्रम में मंच का संचालन *उ0नि0 श्रीमती गीता एवं महिला आरक्षी श्रीमती सीमा चौहान* द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button