

*नशा तस्करों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी*
*कोतवाली पुलिस ने 01 स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, ₹1.80 लाख कीमत की स्मैक बरामद।*
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। नशा तस्करों पर लगातार लगाम कसी जा रही है।
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्री दिनेश कुमार* के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर विगत रात्रि मनेरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अमित रावत नामक युवक को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 6.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी।*
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में *NDPS Act की धारा 8/21* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* अमित रावत पुत्र रणवीर सिंह रावत, निवासी ग्राम बग्सारी धनारी, उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष।
*बरामद माल-* 6.12 ग्राम स्मैक (कीमत करीब ₹1.80 लाख)
*पुलिस टीमः*
1- उ0नि0 विनोद पंवार
2- कानि0 नीरज
3- कानि0 सोमेश पंत
4- होमगार्ड संतोष
उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार एक्शन ले रही है। वर्ष 2026 से अब तक जनपद पुलिस द्वारा NDPS Act के 23 मामलों में 28 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब ₹44 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस एवं 64.72 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
इसके अतिरिक्त नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा चुकी है।



