Breakingउत्तराखंड

सिलक्यारा टनल में मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत

One worker dies after debris falls in Silkyara Tunnel.

सिलक्यारा टनल में मलबा गिरने से मजदूर की मौत

– निर्माणाधीन 4.5 किलोमीटर लंबी सिल्क्यारा-बड़कोट सुरंग में मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद श्रमिकों में आक्रोश है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि इसी सुरंग में 12 नवंबर 2023 को हुए हादसे में 41 मजदूर 17 दिनों तक फंसे रहे थे, जिन्हें लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित निकाला गया था। ताजा घटना ने एक बार फिर सुरंग निर्माण की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व ग्राम प्रधान नगल अरविंद भट्ट ने कहा कि बार बार टनल में घटनाएं हो रही है जिस से सुरंग की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होते हैं। टनल के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीराम ने बताया कि काम करते समय टनल में पत्थर गिरने से मजूदर की मौत हुई है। मजदूर का नाम नरेश उम्र 22 वर्ष बताई गई है जो कि झारखंड का रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button