उत्तराखंड
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 50 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले मतदेय स्थलों की समीक्षा
The District Election Officer reviewed polling stations with less than 50 percent mapping through virtual medium under the special intensive revision program.
जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने वर्चुअल माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 50 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले मतदेय स्थलों की समीक्षा की।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि संबंधित मतदान स्थलों की मैपिंग प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतन कार्य में सतर्कता बरतने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित सभी तहसीलों के तहसीलदार एवं बीएलओ व सुपरवाइजर भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।


