उत्तराखंड

एडीएम ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएम हेल्पलाइन 1905 पोर्टल में दर्ज लम्बित शिकायतों की समीक्षा

ADM held a virtual meeting of officials and reviewed the pending complaints registered on the CM Helpline 1905 portal.

एडीएम मुक्ता मिश्र ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीएम हेल्पलाइन 1905 पोर्टल में दर्ज लम्बित शिकायतों की समीक्षा की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के स्तर पर लेबल 1 पर 343 एवं लेबल 2 पर 56 लम्बित प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की। जिसमें सर्वाधिक शिकायतें पेयजल निगम,जल संस्थान,विद्युत,खाद्य आपूर्ति विभाग,राजस्व,उद्यान और नगर पालिका की लम्बित है।

एडीएम मुक्त मिश्र ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का तीन दिन के भीतर प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल के माध्यम से सम्बंधित शिकायकर्ता से संवाद स्थापित कर उनकी संतुष्टि के बाद ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button