जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद की बड़कोट, पुरोला और मोरी तहसील का तीन दिवसीय किया भ्रमण
District Magistrate Prashant Arya made a three-day visit to the Barkot, Purola and Mori tehsils of the district.
🛑🛑 जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 05 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक जनपद की बड़कोट, पुरोला और मोरी तहसील के भ्रमण पर रहेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार जिलाधिकारी प्रशांत आर्य 05 फरवरी को बड़कोट तहसील अंतर्गत श्री यमुनोत्री धाम चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। तथा तहसील कार्यलय बड़कोट, पुलिस थाना कार्यालय बड़कोट, खंड विकास कार्यालय नौगांव का निरीक्षण करेंगे।
06 फरवरी को जिलाधिकारी तहसील कार्यलय पुरोला, पुलिस थाना कार्यालय पुरोला, खंड विकास कार्यालय पुरोला का निरीक्षण करेंगे।
07 फरवरी को जिलाधिकारी तहसील कार्यलय मोरी, पुलिस थाना कार्यालय मोरी, खंड विकास कार्यालय मोरी का निरीक्षण करेंगे। विकासखंड नौगांव के ग्राम देवराणा एवं ग्राम कंडारी में निर्माणाधीन पंपिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही रा. इ. का. डामटा का भी निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य आगामी विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण की प्रारम्भिक तैयारीयों के अंतर्गत बी०एल०ओ द्वारा वर्तमान निर्वाचन नामावली में मिलान किया जा रहा है। आतिथि तक जनपद में न्यूनतम मेपिंग वाले बूथों की समीक्षा भी करेंगे


