उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत तुनालका में हुआ भव्य शिविर का आयोजन

A grand camp was organised in Nyaya Panchayat Tunalka under the campaign 'Government of the people, doorstep of the people'.

 

*’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत तुनालका में हुआ भव्य शिविर का आयोजन*

*अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, जनभागिता और सुशासन से हो रहा सीधा संवाद*

*जनता के द्वार पहुँच रही सरकार, मौके पर मिल रहा योजनाओं का लाभ*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत तुनालका के हाई स्कूल मुराडी में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में श्याम डोभाल प्रभारी टिहरी लोकसभा जन जन की सरकार जन जन के द्वार, तहसीलदार रेनू सैनी की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।

शिविर में कुल 08 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
प्रमुख शिकायये राष्ट्रीय राजमार्ग के कटान से संबंधित रही जिसमें ग्रामीणों द्वारा प्रतिकर की समस्या को भी रखा।
न्याय पंचायत तुनालका में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 05 जाति प्रमाण पत्र, 01 हिस्सा प्रमाण पत्र, 02 स्थाई प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लोगो को विभागीय योजनाओं सहित बीबी जीरामजी की जानकारी प्रदान की, पंचायतीराज विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए राशन कार्ड संबंधित आवेदन प्राप्त किए। कृषि विभाग द्वारा 20 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा उद्यान विभाग द्वारा 10 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्योग विभाग द्वारा 12, समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 लोगो को लाभान्वित किया। सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर लोगों को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 58 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालन, डेयरी विभाग द्वारा 16 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। जिला सहकारी बैंक नौगांव शाखा द्वारा सेविंग, ऋण, बीमा आदि संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। “सरकार खुद हमारे द्वार आई है,” यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर श्याम डोभाल प्रभारी टिहरी लोकसभा जन जन की सरकार जन जन के द्वार, विजय बधानी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, तहसीलदार रेनू सैनी, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी मदन मोहन शर्मा सहित सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button