एस आई आर की प्रारम्भिक तैयारियों के दृष्टिगत समस्त ईआरओ,एईआरओ,राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, BLA1 के साथ हुई वर्चुअली बैठक
In view of the preliminary preparations for SIR, a virtual meeting was held with all EROs, AEROs, Presidents of Political Parties, BLA1
अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन महोदया की अध्यक्षता में आगामी एस आई आर की प्रारम्भिक तैयारियों के दृष्टिगत समस्त ईआरओ/एईआरओ/राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ BLA1 के साथ वर्चुअली बैठक की गई।
बैठक में जनपद में आगामी एस आईआर के दृष्टिगत blo द्वारा की जा रही मैपिंग कार्य की समीक्षा की गई। समस्त ERO/AERO को 50 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले मतदेय स्थलों पर blo सुपरवाइजर,BLA 2 तथा बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों की टीम बनाते हुए प्रतिशत बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित इंडियन नेशनल कांग्रेस के BLA 1 से जनपद के समस्त बूथों पर BLA 2 नियुक्त करने हेतु अनुरोध किया गया।
महोदया द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि वर्तमान में आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची में धुंधले/अस्पष्ट/लिपिकीय त्रुटि आदि को संशोधित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
महोदया द्वारा समस्त ERO को माह में दो बार राजनैतिक दलों के साथ बैठक करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही बीएल ओ/बी एल ओ सुपरवाइजर/DLMT/ALMT के साथ प्रत्येक सोमवार को बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया।


