उत्तराखंड

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विविध राजकीय देयों की वसूली की प्रगति की ऑनलाईन बैठक के माध्यम से समीक्षा की गई

The progress of recovery of various government dues was reviewed through an online meeting chaired by the Additional District Magistrate.

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में विविध राजकीय देयों की वसूली (माह जनवरी 2026 तक) की प्रगति की ऑनलाईन बैठक के माध्यम से समीक्षा की गई।

राजकीय मुख्य देयों की वसूली की प्रगति :– जनपद की राजकीय मुख्य देयों की कुल मांग 90,507.00 के सापेक्ष 90,617.00 की वसूली किये जाने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त तहसीलदार/उप जिलाधिकारी तथा संग्रह कार्मिकों के कार्यों की सराहना की गयी।

विविध राजकीय देयों की वसूली की प्रगति:- जनपद की विविध देयों की कुल मांग 4,84,27,773.00 के सापेक्ष 3,89,48,517.00 की वसूली माह जनवरी 2026 तक की गयी है. जो कि कुल वसूली का 80 प्रतिशत है। माह जनवरी, 2026 तक विविध देयों की वसूली 88 प्रतिशत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनांक 09.02.2026 तक तहसील डुंडा को 85 प्रतिशत, उप तहसील घौन्तरी को 85 प्रतिशत, उप तहसील जोशियाड़ा को 92 प्रतिशत, तहसील मोरी व पुरोला को 95 प्रतिशत, तहसील भटवाड़ी को 95 प्रतिशत तथा तहसील चिन्यालीसौड़ को 92 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित नायब तहसीलदार/तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।

बैठक में उप जिलाधिकारी पुरोला, बड़कोट तथा समस्त तहसीलदार व डब्लू.बी.एन.ऑनलाईन के माध्यम तथा मुख्य राजस्व लेखाकार जिला कार्यालय उत्तरकाशी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button