उत्तराखंड

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात, जल्द पुनर्निर्माण करवाने का किया आग्रह

Yamunotri MLA Sanjay Doval met Chief Minister Pushkar Singh Dhami, urged to get the reconstruction done soon

 

26 जुलाई को यमुना का जल स्तर बढ़ने से हुई दैवीय आपदा के कारण यमुनोत्री मंदिर परिसर को अत्यधिक क्षति हुई थी। जिसमे मंदिर परिसर की सुरक्षा दीवार, स्नान घाट, पैदल पुल एवं वी आई पी गेस्ट हाउस सहित व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इसी संबंध में माननीय विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल जी ने एक शिष्ठ मंडल के साथ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, साथ ही उन्होंने यमुनोत्री धाम की सुरक्षा के लिये पुनर्निर्माण करवाने की बात कंही।

साथ ही विधायक ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी जी से भेंट की। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम में दैवीय आपदा से हुई क्षति का उपचार समय कराने की बात कंही। साथ ही उन्होंने कहा यदि समय रहते कार्य प्रारंभ न हुआ तो आने वाली यात्रा में तीर्थ यात्रियों के साथ साथ आम जन को आर्थिकी का नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही विधायक संजय डोभाल जी ने मांग की है कि यमुनोत्री धाम परिसर का पुनर्निर्माण केदारनाथ पुनर्निर्माण की तर्ज पर आधुनिक मशीनरी का उपयोग करते हुए उपचार कराया जाय। इसके साथ ही माननीय विधायक जी द्वारा यात्रा के मुख्य पड़ाव जानकी चट्टी में यमुना के जलस्तर बढ़ने से हुए भारी भूस्खलन के कारण हुई आपदा से क्षतिग्रस्त राजकीय पार्किंग, घाट संपर्क मार्ग एवं सुरक्षा दीवारों सहित व्यवसायियों को हुई क्षति के लिए 100 करोड़ रुपए राहत एवं उपचार कार्यों को पूरा करने के लिए मांग भी की गई।

माननीय विधायक जी ने सभी मांगों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से संबंधित अधिकारियों को आपदा का निरीक्षण एवं आंकलन करने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया। जिससे कि आगामी भारी बर्फबारी का समय शुरू होने से पूर्व ही यमुनोत्री धाम के कार्यों को पूरा किया जा सके। शिष्ठ मंडल में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजवीन पंवार, मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button