उत्तराखंडयात्रा व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक ने किया गया यमुनोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण

Superintendent of Police inspected the Yamunotri Yatra route

 

पुलिस अधीक्षक ने किया गया यमुनोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण

जनपद उत्तरकाशी स्थित श्री यमुनोत्री व गंगोत्री धाम पर चारधाम यात्रा चरम पर है। प्रतिदिन हजारों की तदाद में श्रद्धालु दोनो धामों पर दर्शन पर पहुंच रहे है। अब तक दोनों धामों पर रिकार्ड 3 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड व यातायात दबाव को देखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा यात्रा, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का स्वंय मोर्चा संभाला जा रहा है। यमुनोत्री धाम पर लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात दबाव तथा अगले कुछ दिनों में यात्रा पीक की सम्भावना व मानसून सीजन को देखते हुये को SP उत्तरकशी द्वारा यमुनोत्री यात्रा रुट पर प्रमुख पडावों ब्रह्मखाल, राडीटॉप, डामटा, नौगांव, बड़कोट, दोबाटा, खरादी, पालीगाड़, डाबरकोट से लेकर जानकीचट्टी तक धरातलीय निरीक्षण कर यात्रा, पुलिस व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अगले कुछ दिनों तक यात्रा पीक की सम्भावना तथा मानसून को देखते हुये पुलिस अधिकारियों व जवानों को अतिरिक्त सतर्कता व मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने की हिदायत दी गयी।

अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button