उत्तराखंडव्यापार

प्रांतीय उद्योग जिला व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुनाघाटी के तीन व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारणी का हुआ गठन

A new executive committee of three business boards of the Provincial Industry District Trade Delegation Yamuna Valley was formed

प्रांतीय उद्योग जिला व्यापार प्रतिनिधिमंडल यमुनाघाटी की ओर से नौगांव विकासखंड के गंगटाड़ी, राजगढ़ी तथा गडोली में व्यापार मंडल का कार्यकाल समाप्त होने पर नवीन कार्य कारणी का गठन किया गया। जिसमें सभी जगह सर्व सहमति से चुनाव संपन्न हुए। व्यापार मंडल गंगटाड़ी में पहली बार नवीन कार्य कारणी का गठन कर सर्व सहमति से अध्यक्ष पद के लिए आयुष चौहान तथा महामंत्री पद के लिए सर्व सहमति से दिपेंद्र राणा को चुना गया। इसके अलावा संरक्षक ज्ञान सिंह रावत, , कपिल सेमवाल उपाध्यक्ष, संदीप प्रसाद सेमलाल उपाध्यक्ष अवतार रावत कोषाध्यक्ष, दिनेश आर्य प्रचार मंत्री, सुनील राणा को मंत्री एमपी सिंह चौहान को संगठन मंत्री बनाया गया। तथा राजगढ़ी में हुई बैठक में अध्यक्ष पद के लिए पांचवीं वार गोपाल सिंह चौहान अध्यक्ष बनाया गया, इसके अलावा सुनील जयाड़ा महामंत्री, संरक्षक सकलचंद रावत, संजय नौटियाल उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष गुरूदेव रावत, संदीप रावत संगठन मंत्री, भागेन्द जयाड़ा प्रचार मंत्री तथा सदस्य के लिए विमल जयाड़ा, सचीन रावत, मानेंद बिष्ट, आजाद जयाड़ा, आकाश बिष्ट, आदि सर्व सहमति से चुना गये।
तथा गडोली व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद के लिए प्रवीन सिंह रावत, महामंत्री प्रमोद सिंह रावत के अलावा संरक्षक अनिल देव रावत व विजय सिंह रावत तथा विपीन चमियाल उपाध्यक्ष, स्वत्रंत सिंह रावत कोषाध्यक्ष, मनीष आर्य संगठन मंत्री, विनोद पंवार प्रचार मंत्री चुने गए।
नवीन कार्य कारणी के साथ सभी जगह बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया । इससे पुर्व सभी जगह सदस्य अभियान चलाया गया। सभी से संगठन को ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील की गई।
चुनाव जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र असवाल, प्रदेश मंत्री तिलक चंद रमोला, जिला महामंत्री सुरेन्द्र रावत, जिला उपाध्यक्ष लायवीर कलूड़ा,
जिला संयुक्त महामंत्री हरदेव राणा की रेख देख में संपन्न हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button