Breakingउत्तराखंड

जंगल में रास्ता भटके 5 व्यक्ति, SDRF ने किया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

5 people lost their way in the forest, SDRF conducted a successful rescue operation

जंगल में रास्ता भटके पांच व्यक्ति, SDRF ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

आज दिनांक 05 जून 2025 को थाना गोविंदघाट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि पूलना गांव के सामने वाले जंगल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति फंसे हुए हैं, जिनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट पांडुकेश्वर से उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाँच व्यक्ति लक्ष्मणगंगा नदी पार करते समय रास्ता भटक गए और जंगल क्षेत्र में फंस गए थे।

SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा पाँचों व्यक्तियों को सुरक्षित रूप से ढूंढ लिया गया तथा उन्हें नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

*रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों का विवरण*
1 अमित सिंह पुत्र श्री जसपाल सिंह निवासी उम्र 23 वर्ष लासदी चमोली।
2 सुनील पुत्र श्री कुंवरराम उम्र 23 वर्ष निवासी बूरा घाट चमोली।
3 महेश पत्र श्री अर्जुन सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी घाट चमोली।
4 मुकेश पुत्र श्री महेशानंद उम्र 37 वर्ष निवासी नंदप्रयाग चमोली।
5 भगत सिंह पुत्र श्री कुशाल सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी चमोली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button