उत्तराखंड

सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता के समापन समारोह में अण्डर 14 बालक-बालिका वर्ग की कब्बड्डी, बालीबाल, एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Under 14 boys and girls category Kabaddi, Volleyball and girls category Kho-Kho competitions were organised in the closing ceremony of the MP Championship Trophy competition.

मनेरा स्टेडियम में आयोजित मा. सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता के समापन समारोह में अण्डर 14 बालक/बालिका वर्ग की कब्बड्डी, बालीबाल, एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे अण्डर 14 बालिका वर्ग की बालीबाल प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा ने प्रथम, यमुनोत्री विधानसभा ने द्वितीय, एवं धनोल्टी विधानसभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग बालीबाल प्रतियोगिता में क्रमश: विधानसभा धनोल्टी, पुरोला एवं टिहरी ने प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विधानसभा टिहरी ने प्रथम, प्रतापनगर विधानसभा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा विधानसभा पुरोला को तृतीय स्थान से संतोष करना पडा। अण्डर-14 बालक वर्ग की कबडडी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विधानसभा गंगोत्री एवं घनसाली के मध्य खेला गया जिसमें विधानसभा गंगोत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि विधानसभा घनसाली ने द्वितीय स्थान तथा विधानसभा धनोल्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाडाहाट भुपेन्द्र सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी महोदय प्रशांत आर्य, सभासद महावीर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, खण्ड विकास अधिकारी डॉ अमित ममगई, जिला क्रीडाधिकारी बबीता बिष्ट,जिला युवा कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी पंकज तिवारी, नोडल अधिकारी खेल महाकुम्भ सन्दीप राणा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवेश चन्द्र पैन्यूली, मानवेन्द्र राणा, लोकेन्द सिंह नेगी, प्रकाश भण्डारी,किरन राणा, सुरेश गुसाईं एवं व्यायाम प्रशिक्षक संजय रावत, सचिन रावत, ममता भट्ट, ज्योति, खेल प्रशिक्षक राकेश कलूडा, विनोद भण्डारी,अमित राणा, चन्द्रमोहन, सिद्धि भट्ट एवं शिक्षा विभाग के क्रीडाध्यक्ष गिरीश असवाल,शूरवीर मार्ताेलिया, अजय नौटियाल, महावीर कलूडा, महेन्द्र सिंह मटूडा,महावीर सिंह राणा, हासिम बैग, गीता भारती आदि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता स्थल पर आये सभी प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनन्दन किया गया तथा विजेता प्रतिभागी बालक एवं बालिकाओं को शुभकानायें देते हुए कहा जिन प्रतिभागी ने स्थान प्राप्त नहीं किया वो निराश न हो और आगे भविष्य में अपनी प्रतिभा को और निखारें एवं अपने जनपद, राज्य ओर देश का नाम रोशन करे साथ ही सांसद ट्रॉफी आल ओवर विनर एवं रू 02 लाख का चैक विधानसभा यमुनोत्री को प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button