जिलाधिकारी ने किया बड़कोट तहसील, बड़कोट कोतवाली और नौगांव ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण
The District Magistrate inspected Barkot Tehsil, Barkot Kotwali and Naugaon Block Headquarters.
*जिलाधिकारी ने किया बड़कोट तहसील, बड़कोट कोतवाली और नौगांव ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण*
*सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता, विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच आमजनमानस तक हो सुनिश्चित: डीएम*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार सायं को थाना बड़कोट के निरीक्षण के दौरान मालखाना और बंदीगृह की स्थिति जांची। मालखाना से डिस्पोज प्रक्रिया की जानकारी की साथ ही उपस्तिथि रजिस्टर का परीक्षण किया और सीसीटीवी के नेटवर्क का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन समन्वय के साथ कार्य करना जरूरी है। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों में दर्ज वादों की भी जानकारी ली।
तहसील कार्यलय बड़कोट के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी विभिन्न कक्षों, अभिलेखागार, मीटिंग हॉल का अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ई–ऑफ़िस का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अभिलेखों का रख–रखाव सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। तथा किसी भी संसाधन और अन्य उपकरणों की आवश्यकता होने पर जिला प्रशासन को अवगत कराने को कहा।
नौगांव ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी ने कार्यबल और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष त्रिपन रावत द्वारा एसएनए स्पर्श पोर्टल को लेकर आ रही समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल राज्य समन्वयक मनरेगा सुधा तोमर से फोन पर वार्ता कर पोर्टल की वर्तमान स्थिति और आ रही समस्या के जल्द निराकरण करने के लिये कहा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी द्वारा सहायक लेखाकार के रिक्त पद के कारण कार्य में आ रही समस्या से अवगत कराया इस संबंध में जिलाधिकारी ने सीडीओ के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीएम आवास,अंत्योदय और लखपति दीदी योजना में स्थिति सुधारने को और बेहतर करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने 15 फरवरी से शुरू हो रहे एसआईआर मैपिंग में ब्लॉक तथा तहसील को सहयोग और समन्वय स्थापित करके कार्य करने के निर्देश दिये।
इस दौरान उपजिलाधिकारी मुकेश चन्द रमोला, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, तहसीलदार रेनू सैनी,प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


