उत्तराखंड

भांग और अफीम की खेती के विरुद्ध राजस्व, पुलिस और वन विभाग संयुक्त टीम बनाकर करे कार्यवाही : जिलाधिकारी

Revenue, Police and Forest Department should form a joint team to take action against cultivation of cannabis and opium: District Magistrate

 

*भांग और अफीम की खेती के विरुद्ध राजस्व, पुलिस और वन विभाग संयुक्त टीम बनाकर करे कार्यवाही : जिलाधिकारी*

*मानस हेल्पलाइन 1933 का करे व्यापक प्रचार–प्रसार, अवैध नशे के विरुद्ध बढ़ाए जागरूकता : जिलाधिकारी*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिले में मादक पदार्थो की रोकथाम के लिये संबंधित विभागो को मिलजुलकर कारगर कदम उठाने तथा चिन्हित क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में भांग व अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए संबंधित क्षेत्रों को चिन्हित कर ऐसे इलाकों पर बुवाई के दौर से ही निरंतर निगरानी व जांच की कार्रवाई की जाय और किसी भी दशा में भांग व अफीम की खेती न होने दी जाय। राजस्व, पुलिस और वन विभाग संयुक्त टीम बनाकर भांग और अफीम की खेती को नष्ट करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एंटी ड्रग किट के माध्यम से मौके पर ही प्राथमिक जांच कर त्वरित विधिक कार्यवाही की जाये।

जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जन-सहभागिता एवं जन-जागरूकता बढाने पर जोर देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी अगले तीन दिनों तक स्कूलों में नशे के दुष्प्रभाव और इनकी रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर लगाए जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभागों व संगठनों के द्वारा मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन व तस्करी का विस्तृत डाटा संकलित कर संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया जाय मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्ययोजना का निर्धारण किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को मादक पदार्थो से बचाया जाना बेहद जरूरी है। मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध खेती की रिपोर्ट करने या ऐसी गतिविधियों से संबंधित शिकायतों पर मानस हेल्पलाइन न. 1933 का प्रचार–प्रसार करने और जागरूकता बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, वनक्षेत्रधिकरी यशवंत सिंह उपस्थित रहे एवं पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, एसीएमओ बीएस पांगती, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button