उत्तराखंड

विकासखण्ड भटवाड़ी की न्याय पंचायत गंगोरी के इंटर कॉलेज भंकोली में आयोजित शिविर में गंगोत्री विधायक, ब्लॉक प्रमुख और उपजिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्या

Gangotri MLA, Block Pramukh and Sub-District Magistrate listened to public grievances at a camp organised at Inter College Bhankoli in Nyaya Panchayat Gangori of Bhatwadi development block.

 

*विकासखण्ड भटवाड़ी की न्याय पंचायत गंगोरी के इंटर कॉलेज भंकोली में आयोजित शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार और उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने सुनी जनसमस्या*

*सुशासन और विकास को नई दिशा प्रदान कर रहा है “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान*

*शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा दर्ज कराई 24 शिकायते, 20 का किया गया मौके पर निस्तारण*

मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार ‘‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” अभियान के तहत राज्य में संचालित महत्वकांक्षी अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत गंगोरी के इंटर कॉलेज भंकोली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी की उपस्थिति में आयोजन हुआ।

न्याय पंचायत गंगोरी में आयोजित शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दायित्वधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में कुल 24 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 20 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
शिविर में गंगोंरी भंकोली सड़क मार्ग के मरम्मतीकरण और ट्रीटमेंट का मुद्दा ग्रामीणों द्वारा उठाया गया जिसके लिए संबंधित विभाग द्वारा जल्द ही ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू करने की कार्यवाही हेतु आश्वासित किया। अन्य शिकायत पर क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा की शिकायत की जिसके संबंध में विधायक सुरेश चौहान द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एंबुलेंस सेवा की सुनिश्चिता करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है,जो मा.मुख्यमंत्री की जनसंपर्क और सुशासन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे विकास की प्रक्रिया और भी तेज़ एवं पारदर्शी बन रही है।

न्याय पंचायत साल्ड में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 20, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा योजनाओं की जानकारी सहित एनआरएलएम/रीप के माध्यम से भी स्टॉल लगाकर लोगो को लाभान्वित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 25 लोगो के मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन प्रकरण एवं परिवार रजिस्टर नकल बनाई एवं योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान योजना अंतर्गत 25 लोग लाभाविन्त हुए तथा छोटे कृषि यंत्र व रसायन वितरित किए। उद्यान विभाग द्वारा 20 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 04 पूर्व सैनिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान की।महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 15, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 04 लोगो की समस्या का निस्तारण, सहकारिता विभाग द्वारा 40 लोगो को जानकारी उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 120 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 60 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। मत्स्य विभाग द्वारा 45, पशुपालन विभाग द्वारा 25 लोगो को विभागीय जानकारी एवं आवश्यक दवाई देकर लाभान्वित किया।

मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर नागरिकों की हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, पीडी अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित ममगई,न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. बीएस रावत , खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button