उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत भेटियारा में हुआ भव्य शिविर का आयोजन

A grand camp was organised in Nyaya Panchayat Bhetiaara under the campaign 'Government of the people, doorstep of the people'.

 

*’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत भेटियारा में हुआ भव्य शिविर का आयोजन*

*न्याय पंचायत भेटियारा के कमद में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने सुनी जनसमस्या*

*अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, जनभागिता और सुशासन से हो रहा सीधा संवाद*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ के अंतर्गत आज विकासखंड डुंडा की न्याय पंचायत भेटियारा के हाई स्कूल कमद में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।

शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 18 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
न्याय पंचायत भेटियारा में आयोजित शिविर में पंचायतीराज विभाग द्वारा 26 लोगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 51 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर कृषि उपकरण वितरित किए तथा उद्यान विभाग द्वारा 08 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 13 लोगो को लाभान्वित किया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 02 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 04 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 43 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई। श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर 10 लोगो को लाभान्वित किया। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 04 पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन, मत्स्य, डेयरी विभाग द्वारा 34 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया।

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। “सरकार खुद हमारे द्वार आई है,” यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है,जो मा.मुख्यमंत्री की जनसंपर्क और सुशासन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे विकास की प्रक्रिया और भी तेज़ एवं पारदर्शी बन रही है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए और जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, ज्येष्ठ प्रमुख सरिता देवी, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, राजीव नौटियाल, बलबीर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत, आरती नेगी, भरत सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button