उत्तरकाशी मुख्यालय से महज 2 किमी दूर सड़क के अभाव में डंडी-कंडी ही सहारा! आखिर कब जागेगा प्रशासन?
Just 2 km from the Uttarkashi district headquarters, the lack of a road leaves people dependent on *dandi-kandi* (makeshift palanquins/manual carriers) for transport! When will the administration finally wake up?

उत्तरकाशी मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर आज भी सड़क के अभाव में डंडी-कंडी ही सहारा! आखिर कब जागेगा प्रशासन?
गांव पोखरी, बाड़ागड्डी की तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं।
आज सुबह ग्राम पोखरी निवासी श्रीमती नत्थी देवी (उम्र 67 वर्ष), पत्नी श्री जमन सिंह राणा को हार्ट अटैक आने पर सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों द्वारा डंडी-कंडी के सहारे गांव से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।
यह केवल एक मरीज को अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही व्यवस्था की विफलता और पहाड़ के ग्रामीणों की पीड़ा की एक भयावह तस्वीर है।
हैरानी की बात यह है कि जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव के लोगों को आज भी बीमार बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसी तरह डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
आखिर कब तक पोखरी के ग्रामीण ऐसी जिंदगी जीने को मजबूर रहेंगे?
क्या सड़क जैसी बुनियादी सुविधा पाना इन ग्रामीणों का अधिकार नहीं है? क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है प्रशासन?
हम शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुरजोर मांग करते हैं कि ग्राम पोखरी के लिए सड़क निर्माण की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कार्यवाही की जाए।
यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि मानवता, स्वास्थ्य और ग्रामीणों के जीवन की सुरक्षा का सवाल है। अब आश्वासन नहीं, धरातल पर सड़क चाहिए।



