उत्तराखंड

CEIR पोर्टल की मदद से लगभग ₹5 लाख मूल्य के 20 मोबाइल फोन बरामद

20 mobile phones worth approximately ₹5 lakh recovered with the help of the CEIR portal.

 

*खोए मोबाइल लौटाकर बड़कोट पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों पर मुस्कान*
*CEIR पोर्टल की मदद से लगभग ₹5 लाख मूल्य के 20 मोबाइल फोन बरामद।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद में मोबाइल गुमशुदगी के मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत *प्रभारी निरीक्षक बड़कोट श्री सुभाष चंद्र* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं तकनीकी/फील्ड प्रयासों के माध्यम से लगभग *₹5 लाख मूल्य के कुल 20 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।*

आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। बरामद 20 मोबाइल में से 07 मोबाइल फोन के स्वामियों को कोतवाली बड़कोट बुलाकर विधिवत उनके मोबाइल सौंपे गए, जबकि 13 मोबाइल फोन चारधाम/यात्रा सीजन के दौरान तीर्थयात्रियों के खोए हुए थे, जिन्हें उनके द्वारा अंकित पते पर डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है।

अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों द्वारा जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

*उत्तरकाशी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज करें। यह पोर्टल गुमशुदा मोबाइल फोन को ब्लॉक करने एवं ट्रेस करने में अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी माध्यम है, जिससे मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button