
भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बंद होंगे आज यमुनोत्री धाम के कपाट
बाबा केदारनाथ और मां गंगा के कपाट बंद होने के बाद अब मां यमुना के कपाट आज भैया दूज पर्व के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
यमुनोत्री धाम में इस अवसर पर तीर्थयात्रियों और स्थानीय भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। गुरुवार 23 अक्टूबर की सुबह 8 बजे समेश्वर (शनि) देव की डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। शनि देव की अगुवाई में मां यमुना की भोग मूर्ति और उत्सव डोली विधिविधानपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद धाम से रवाना होकर खरसाली खुशीमठ शीतकालीन गद्दीस्थल मंदिर तक पहुंचेगी। मंदिर समिति और पंच पंडा समिति ने कपाट बंदी की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, प्रमुख प्रतिनिधि अजवीन पंवार, नरेश चंद रमोला, मुकेश राणा भी यमुनोत्री धाम पहुँचकर माँ यमुना का आश्रीवाद लिया।