उत्तराखंडयात्रा व्यवस्था

यात्रा रूट पर यातायात पुलिस ने रोड किनारे लगाये कन्वेक्स मिरर

Traffic police installed convex mirrors on the roadside on the travel route

चारधाम यात्रा 2024 शुरू होने में कुछ दिन शेष रह गये है, यात्रा के सरल, सुगम, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालन हेतु *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस सुरक्षित यात्रा की तैयारियों में लगी है। सुगम, सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था हेतु आज यातायात पुलिस द्वारा आज *निरीक्षक यातायात, श्री राजेन्द्र नाथ* के नेतृत्व में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगोत्री तक दुर्घटना संभावित तीव्र मोड़ो पर कन्वेक्स मिरर लगाये गये। कन्वेक्स मिरर से वाहन चालक मोड़ो पर विपरीत ओर से आ रहे यातायात को बहुत दूर से आसनी से देखकर अपने वाहन को सावधानी से नियंत्रित कर सकते हैं। यह एक्सीडेंट को रोकने में बहुत मददगार होते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button