उत्तराखंड

अधिकारी का अजब गजब का आदेश, दैवीय आस्था का दिखाया डर। क्या पूरा मामला पढ़े खबर।

Strange order of the officer, showed fear of divine faith. Read the full news about the matter.

उत्तराखंड राज्य 25 साल का युवा प्रदेश है, जो युवा अवस्था मे नई ऊंचाइयों को छूता जा रहा है। प्रदेश में युवा मुख्यमंत्री, मंत्री और युवा ही विधायक देखे जा सकते है। उत्तराखंड प्रदेश में देव देवियों की बहुत मान्यता होती है और उन्हें काफी माना भी जाता है, इसलिये इस युवा प्रदेश को देवभूमि उत्तराखंड भी कहा जाता है।

ऐसे में अक्सर लोग देव देवियों की शरण मे जाते रहते है। ऐसा ही एक मामला शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है जहाँ लोक निर्माण विभाग कार्यालय से सर्विस बुक गुम होने पर पुलिस-प्रशासन और विभागीय जांच की बजाय दैवीय घात लगाने का फरमान जारी कर दिया गया है। दफ्तर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से घर से दो दो मुट्ठी चावल लाने का गजब का आदेश जारी किया है। यह आदेश जारी होते ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया। आदेश वायरल होते देख लोनिवि के एचओडी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।


जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोहाघाट के दफ्तर से एक जूनियर इंजीनियर की सर्विस बुक अचानक अलमारी से गुम हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर जूनियर इंजीनियर कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार को दी। अधिशाषी अभियंता ने इस मामले में सरकारी व्यवस्था के तहत विभागीय जांच, पुलिस और प्रशासन के मार्फत कार्रवाई करने की बजाय सरकारी आदेश जारी कर कहा कि दफ्तर के सभी कर्मचारी – अधिकारी सर्विस बुक गुम होने का पता लगाने के लिए अपने अपने घरों से दो दो मुट्ठी चावल लाकर देवता के मंदिर में डालेंगे। उन्होंने दैवीय आस्था से गुम हुई सर्विस बुक को ढूढ़वाने की नई तरकीब अपने आदेश में बताई है। यह आदेश जारी होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

इधर, दैवीय आस्था से जुड़े इस आदेश की चर्चाएं सोशल मीडिया में खूब हो रही है। इस आदेश का एचओडी यानी विभागाध्यक्ष राजेश कुमार ने संज्ञान लिया और आदेश को शासकीय कार्यशैली में दैवीय आस्था को आधार बनाए गए इस आदेश को गलत बताते हुए कहा कि यह आदेश सीधे तौर पर कर्मचारी आचरण नियमावली के खिलाफ है। उन्होंने तत्काल अधिशासी अभियंता का स्पष्टीकरण मांगते हुए तीन दिन की भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। आदेश जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग आदेश को लेकर तरह तरह की टिप्पणियां और चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button