Breakingउत्तराखंड

जिला योजना को लेकर उत्तरकाशी में सियासत गरम, निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप

Politics heats up in Uttarkashi over the district plan; Independent MLA Sanjay Dobhal levels serious allegations of corruption.

जिला योजना को लेकर उत्तरकाशी में सियासत गरम

 

उत्तरकाशी जिला योजना की सूची वायरल होने के बाद उत्तरकाशी में सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने जिला योजना में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता की।

संजय डोभाल निर्दलीय विधायक यमुनोत्री

विधायक संजय डोभाल ने प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिला योजना में संशोधन के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर योजना में संशोधन नहीं किया गया तो मंत्री आवास और जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा।
संजय डोभाल का आरोप है कि एक व्यक्ति के इशारे पर जिला योजना को बांटा गया है और इसमें मोटा कमीशन लिया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अलेंद्र भंडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष

वहीं, जिला योजना को लेकर अब भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में जिला योजना की वायरल सूची ने उत्तरकाशी की सियासत को और गरमा दिया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक टकराव देखने को मिल सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button